हेल्थ

Tan Removal Home Remedy in Hindi: टैन को हटाने के लिए घरेलू उपचार

जब आप सूर्य के प्रकाश मे घूमते हैं, तो सूर्य से निकलने वाली UVB किरणों से स्किन मे मेलेनिन 2 गुना तक बढ़ जाती हैं, जिससे शरीर या चेहरे का स्किन पहले से कही अधिक Dull, डार्क और बेजान सा दिखने लगता हैं, इसी को बॉडी या फेस Tan कहते हैं |

टैनिंग का अगर आप सही समय पर इलाज नहीं करते हो, तो यह और ज्यादा डार्क स्किन को बनाते जाता हैं | लोग इसको हटाने के लिए महंगे बाजारू प्रोडक्टस का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन बाजार मे मिलने वाले क्रीम या फेस पैक मे अधिक केमिकल होते हैं | इन हाई लेवल केमिकल से आपको और अधिक नुकसान झेलना पड़ सकता हैं |

इसी को देखते हुए आज हम आपके लिए टैनिंग को हटाने के लिए 7 असदार घरेलू नुस्खे को बताने जा रहे हैं, जिसके उपयोग से आप अपनी बॉडी या फेस के टैनिंग को पूरी तरह से समाप्त कर सकते हैं |

Tan से बचने के उपाय

टैन से बचने के लिए तो बहुत सारे उपाय हैं, जिनमे से कुछ उपाय हम नीचे को दर्शाये जा रहे हैं |

  • धूप मे बिना चश्मे और फेस कवर के नहीं निकले |
  • हाथों पर बाइक को चलाते वक्त Hand Gloves का इस्तेमाल करे |
  • धूप मे ज्यादा देर तक नहीं खड़ा रहे |
  • Face पर ऑइल का use करके बाहर धूप मे न निकले |
  • Sunscreen SPF 30+ का उपयोग करे |
  • नींबू फेस पर लगाकर धूप मे न निकले |
  • रात मे एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं |
  • रोज Cleanser या Facewash का इस्तेमाल करे |
  • Detanning के लिए रोज नीचे दिए गए होम रेमेडीज (कोई एक चेहरे के अनुसार) का उपयोग कर सकते हैं |

Tan को खत्म करने के 7 असदार टिप्स

1 ) दही और चावल आटे का प्रयोग

1 चम्मच चावल के आटे को ले और 1 चम्मच दही को ले और इसका अच्छी तरह से पेस्ट को बनाए | पेसते को बनाकर इसे 10 से 15 मिनट तक चेहरे पर सूखने के लिए छोड़ दे | जब चेहरे पर इसका पेस्ट पूरी तरह से सुख जाए तो इसे हल्के गुनगुने अपनी से साफ कर ले | इस प्रक्रिया को आप सप्ताह मे 2 से 3 बार कर सकते हैं |

Rice Flour स्किन को Exfolide करता हैं और दही मे लैक्टिक ऐसिड के होने से यह चेहरे के Ton को Improve करता हैं |

2 ) नींबू का रस

टैनिंग को हटाने के लिए आप नींबू का रस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं | इसके लिए आपको नींबू को दो टुकड़े मे काटकर एक cut पीस को सीधे हल्के-हल्के दबाब के साथ चेहरे पर लगाए | इसे सूखने के लिए 10 से 15 मिनट छोड़ दे | जब नींबू चेहरे पर अच्छी तरह से सुख जाए तो इसे ठंडे पानी से धो ले | नींबू मे साइट्रिक ऐसिड होता हैं, जो चेहरे या बॉडी के टैन को रिमूव करता हैं |

3 ) टमाटर का पेस्ट

टमाटर मे लाइकोपिन होता हैं, जो चेहरे की ग्लोइंग और Tonning के लिए बहुत उपयोगी होता हैं | टमाटर का सीधे सलाद खाने से भी चेहरे पर निखार आता हैं |

इसका पेस्ट बनाने के लिए आप 1 या 2 टमाटर को ले और उसको अच्छी तरह से ग्राइन्ड कर ले, फिर इसके पेस्ट को हल्के हाथों से Tan वाले स्थान पर लेप लगाए | जब लेप अच्छी तरह से लग जाए तो इसे 15-20 मिनट सूखने के लिए छोड़े और सूखने के बाद गुनगुने पानी से साफ कर ले | इस प्रक्रिया को भी आप सप्ताह मे 2 से 3 बार टैन को हटाने के लिए कर सकते हैं |

Tamato Paste

4 ) मुल्तानी मिट्टी

मुल्तानी मिट्टी न सिर्फ बॉडी से टैन को हटाता हैं, बलकि यह बॉडी या फेस को चमकदार, मुलायम और ठंडा भी रखने मे मदद करता हैं | मुल्तानी मिट्टी बॉडी से Excess ऑइल को हटाता हैं |

इसका पेस्ट को बनाने के लिए 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी को ले और थोड़ा बूंद आवश्यकता अनुसार गुलाब जल के साथ अच्छी तरह से मिला ले | जब पेस्ट तैयार हो जाए, तो इसे बॉडी या फेस के टैनिंग वाले हिस्से पर लगाकर 15 से 20 मिनट के लिए सूखने को छोड़ दे | जब पेस्ट अच्छी तरह से सुख जाए, तो इसे ठंडे पानी से धो ले | इसको प्रक्रिया को आप सप्ताह मे 2 बार करे |

मुल्तानी मिट्टी पाउडर

READ MORE

5 ) एलोवेरा

एलोवेरा एक ऐसा पौधा हैं जो मल्टीटास्किंग का काम करता हैं | इसमे एंटीफंगल, एंटीबैक्ट्रियल और अंटीऑक्सीडेंट सारे गुण होते हैं, जो चेहरे को ग्लो, मुलायम और चमकदार बनाता हैं | इसका उपयोग बहुतायत टैनिंग को भी हटाने के लिए किया जाता हैँ |

एलोवेरा जेल को आप सीधे टैन वाले हिस्से पर लगाए और सूखने के लिए छोड़े | जब चेहरे या बॉडी पर एलोवेरा जेल अच्छी तरह से सुख जाए तो इसे ठंडे पानी से धो ले | टैनिंग को हटाने के लिए आप इसे सप्ताह मे 2 से 3 बार प्रयोग मे ला सकते हैं | एलोवेरा मेलानिन के प्रोडक्शन को धीमा कर डेटा हैं |

Alovera Gel

6 ) हल्दी का उपयोग

हल्दी मे करक्यूमिन नमक तत्व होता हैं, जो स्किन को साफ और Detan करता हैं | हल्दी मे कुछ गुण एलोवेरा जैसे ही एंटीफंगल, एंटीबैक्ट्रियल, एंटीसेप्टिक और अंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो डेड सेल को हटाकर टैन को Remove करते हैं |

इसके पेस्ट को बनाने के लिए आप 1 चम्मच हल्दी को ले और दो चम्मच दूध के साथ अच्छी तरह से मिला ले | जब पेस्ट तैयार हो जाए तो Tan वाले हिस्से पर अच्छी तरह से इसका लेप को लगाए और सूखने के लिए 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दे | आपको इसे रोज कुछ दिनों के लिए लगाना होता हैं, जबतक की Tan पूरी तरह से हट न जाए |

7 ) पपीता

पपीते को पीसकर इसे कच्चे दूध के साथ मिलाकर अच्छे से पेस्ट बना ले | पेस्ट बन जाने के बाद इसे टैनिंग वाले एरिया पर लगाए और सूखने के लिए 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दे | जब अच्छी तरह से सुख जाए तो इसे ठंडे पानी से धो ले | पपीता डार्क स्पॉट को हटाने मे बहुत मददगार होता हैं |

अंतिम निष्कर्ष

अगर आपको भी टैनिंग की समस्या बॉडी या चेहरे पर हैं और आप कम खर्च मे इसे सही करना चाहते हैं तो आप ऊपर दिए गए किसी एक नुस्खे को अपने फेस स्किन के अनुसार अपना सकते हैं | अगर नुस्खे अपनाने के बाद भी टैनिंग नहीं जाती हैं, तो डॉक्टर से सलाह जरूर ले |

क्या मुल्तानी मिट्टी का उपयोग रोज कर सकते हैं ?

नहीं, आपको मुल्तानी मिट्टी का प्रयोग सप्ताह मे 2 से 3 बार ही करनी हैं |

हल्दी का उपयोग Tan के लिए क्यू किया जाता हैं ?

हल्दी मे एंटीफंगल, एंटीबैक्ट्रियल, एंटीसेप्टिक और अंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो Tan के डार्क स्पॉट को हटाने मे बहुत मदद करते हैं |

Tan को हटाने के लिए किसी भी घरेलू नुस्खे को कितनी देर तक लगाकर बॉडी या फेस पर छोड़ना चाहिए ?

टैनिंग को हटाने के लिए किसी भी घरेलू नुस्खे को अधिकतम 20 से 25 मिनट ही छोड़नी चाहिए, इसके बाद इसे ठंढे पानी से साफ कर लेना चाहिए |

Tan से बचने का सबसे असरदार तरीका क्या हैं ?

जब भी आप घर से बाहर निकले तो टैनिंग से बचने के लिए सन्स्क्रीन SPF 30+ को जरूर लगाकर निकले |

Tan को हटाने मे कितना समय लगता हैं ?

Tan को हटाने मे आपको 1 से 3 सप्ताह यानि (7-21 दिन) तक लग सकता हैं |

Sandeep kumar Singh

मैं, संदीप कुमार सिंह, भारतीय रेलवे में जूनियर एग्जीक्यूटिव (इलेक्ट्रिकल) के पद पर कार्यरत हूँ। मैं अपनी न्यूज़ वेबसाइट का संस्थापक भी हूँ। मैं राष्ट्रीय मुद्दों, स्वास्थ्य, ऑटोमोबाइल, ज्योतिष और तकनीक पर स्पष्ट और तथ्यात्मक लेख लिखता हूँ। अनुशासित कार्यशैली और कुशल संपादकीय कौशल के साथ, मेरा लक्ष्य पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली जानकारी पहुँचाना है।

Pimple Hatane Ke Gharelu Nuskhe: पिम्पल हटाने के घरेलू नुस्खे

आज की भागदौड़ भरी दुनिया मे लोगों के गलत खानपान के साथ-साथ प्रदूषण से उनके…

4 months

Dry Skin Ke Liye Face Pack: ड्राइ स्किन के लिए फेस पैक

Dry Skin यानि सुखी त्वचा जिनकी होती हैं, उन्हे नमी वाले दिनों (सर्द के मौसम)…

4 months

Singh Rashifal 2026- जाने कैसा रहेगा साल

सिंह राशि के लोग बहुत प्रतिभा के धनी होते हैं, जिनके लिए आज मैं इनके…

4 months

Hair Fall Remedy at Home- बाल झड़ने का उपचार घर पर

दुनिया मे करोड़ों लोग आज Hair Fall से परेशान चल रहे हैं | यह समस्या…

4 months

Kumbh Rashi Rashifal 2026: कुम्भ राशि का राशिफल 2026

कुम्भ राशि वालों के लिए 2025 साल कुछ खास नहीं रह पाया था, लेकिन साल…

4 months

Pet Me Gas Problem Solution in Hindi- पेट मे गैस की समस्या और निदान

आज के समय गलत खानपान और गलत लाइफस्टाइल Pet Me Gas Problem को शुरू कर…

4 months