crossorigin="anonymous">

Thyroid Patient Diet Chart के बारे मे Amazing तथ्य

Thyroid Patient Diet Chart in Hindi || थाइरॉइड रोगियों के लिए Diet चार्ट

Thyroid Patient Diet Chart in Hindi

आजकल की गलत लाइफस्टाइल और गलत खानपान थाइरॉइड की समस्या को उत्पन्न करने के लिए प्रभावी मानी जाती हैं | Thyroid हमारे गले मे होने वाली साइलेंट किलर बीमारी हैं, क्यूंकी Thyroid Patient को इसके आने तक इसके दोषों का पता नहीं चल पता हैं | Thyroid रोग हमारे गले के Thyroid ग्रन्थि से होता हैं | यह रोग पुरुषों के मुकाबले 6-7 गुना अधिक महिलाओ मे पाया जाता हैं | Thyroid रोग होने से रोगियों के शरीर मे हार्मोनल असंतुलन, मोटापा बढ़ना और मानसिक स्थिति खराब होना मुख्य रूप से देखा जाता हैं | आज Thyroid Patient के लिए हम संतुलित Diet चार्ट बताने जा रहे हैं |

Thyroid क्या हैं ?

Thyroid गर्दन के सामने स्किन के नीचे एक छोटी तितली के आकार की ग्रन्थि होती हैं, जिसके बढ़ने से Thyroid को सही मात्रा मे हार्मोन बनने से रोकती हैं | अगर शरीर मे यह हार्मोन नहीं बने तो, यह Metabolism, दिल की धड़कन, ऊर्जा और वजन को अनियंत्रित कर देता हैं | Thyroid ग्रन्थि का मुख्य कार्य ही Metabolism की चयापचय दर की गति को नियंत्रित करना होता हैं | अधिकांश Thyroid Patient मे Thyroid रोग होने से मोटापा देखने को मिलता हैं |
यह ग्रन्थि दो प्रकार का मुख्य रूप से हार्मोन बनाती हैं |

  • T3 (Triiodothyronine)
  • T4 (Thyroxine)
Thyroid 1024x614

Thyroid के कितने प्रकार होते हैं ?

Thyroid के दो प्रकार होते हैं –
1) Hypothyroidism
2) Hyperthyroidism

1 ) Hypothyroidism (हाइपोथायरायडिज्म) क्या हैं ?

Hypothyroidism होने से हमारी थाइरॉइड ग्रन्थि पर्याप्त मात्रा मे Thyroid हार्मोन्स नहीं बना पाती हैं | इन हार्मोन्स का शरीर मे पर्याप्त मात्रा मे नहीं बनने से कमजोरी, थकान, मोटापा, ठंढ लगना और बालों की झड़ने की समस्या को देखा जाता हैं | इसकी धीमी प्रक्रिया के चलते शरीर मे दिल की धड़कन, पाचन क्रिया, ऊर्जा-स्तर और शरीर का तापमान अनियंत्रित होने लगता हैं | Thyroid Patient मे इसके होने के कई कारण होते हैं-

  • Autoimmune Disease
  • शरीर मे आयोडीन की कमी
  • दवाओ का गलत प्रभाव थाइरॉइड ग्रन्थि पर
  • रेडिएशन थेरेपी का गलत प्रभाव

    न्यूज आर्टिकल के अनुसार अगर TSH का लेवल 2.0 से ज्यादा बढ़ता हैं, तो Thyroid Patient मे Hypothyroidism का खतरा अधिक रहता हैं |
Hypothyroidism मे क्या खाए ?Hypothyroidism मे क्या नहीं खाए ?
ओट्स, सबूत अनाज जंक फूड और तला-भुना पदार्थ
पालक, लौकी और अन्य हरी सब्जियां ( प्रोटीनयुक्त )सोया प्रोडक्टस
आयोडीन युक्त नमक ब्रोकली, पत्ता गोभी, फूल गोभी
आयोडीन युक्त नमक कॉफी, चाय, कोल्ड ड्रिंक्स

2 ) Hyperthyroidism (अतिगलग्रंथिता) क्या हैं ?

Hyperthyroidism होने से हमारी थाइरॉइड ग्रन्थि पर्याप्त मात्रा से अत्यधिक मात्रा मे थाइरॉइड हार्मोन (Thyroxine & Triiodothyronine) का उत्पादन करने लगती हैं | इस तेजी से बढ़े हुए हार्मोन के चलते Hyperthyroidism को Hyperactive थाइरॉइड भी कहते हैं |
इस थाइरॉइड हार्मोन के तेजी से बढ़ने से शरीर मे धड़कन का तेज होना, पसीना आना, अत्यधिक तनाव होना और नींद की समस्या का सामना करना पड़ता हैं | Thyroid Patient मे
इसके होने के कई कारण होते हैं-

  • Autoimmune Disorder से थाइरॉइड ग्रन्थि अधिक मात्रा मे हार्मोन्स बनने लगती हैं |
  • अत्यधिक आयोडीन का सेवन करना
  • दवाओ का अत्यधिक उपभोग करना
  • थाइरॉइड ग्रन्थि पर छोटे-छोटे गांठ बनने लगते हैं, जिससे यह खुद ही अधिक मात्रा मे हार्मोन्स बनाने लगती हैं |
Hyperthyroidism मे क्या खाए ?Hyperthyroidism मे क्या नहीं खाए ?
प्रोटीन युक्त भोजन ( दाल, अंडा, पनीर, दही )अधिक नमक नहीं ले
हरी पत्तेदार सब्जी ( लौकी, मेथी, स्पिनच )समुद्री भोजन ( समुद्री मछली, seaweed )
अंटीऑक्सीडेंट फल ( नींबू, गाजर ) जंक फूड और तला-भुना पदार्थ
सूर्य प्रकाश कॉफी, चाय, कोल्ड ड्रिंक्स
Food 1024x614

Hypothyroidism और Hyperthyroidism के बीच तुलना-

Hypothyroidism और Hyperthyroidism के बीच मे तुलना नीचे चार्ट के द्वारा दर्शाया गया-

पैरामीटर Hypothyroidism Hyperthyroidism
हार्मोन स्थिति कम T3, T4अधिक T3, T4
वजन बढ़ता हैघटता है
आयोडीन सेवन आवश्यकसीमित
दूध और दही सेवन हाँहाँ, लेकिन सीमित
सोया फूड नहींकम मात्रा में
व्यायाम हल्का योगमेडिटेशन व हल्का वॉक

READ MORE

Thyroid Patient और Diet के बीच संबंध

अक्सर कहा जाता हैं कि जितनी Autoimmune बीमारियाँ हैं, उसमे संतुलित भोजन का बहुत बड़ा रोल होता हैं | Thyroid Patient के लिए भी इनका खान-पान बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं |
अगर आपका Diet सही नहीं हैं तो कई बार आपकी दवाईयां भी सही ढंग से काम नहीं कर पाती हैं |
नीचे दर्शाये गए चार्ट मे Diet अपने डॉक्टर के सलाह से जरूर ले |

Thyroid के प्रकार HypothyroidismHyperthyroidism
सुबह उठने पर (06:00-07:00 AM)ग्रीन टी, त्रिफला जूस ठंडा दूध या तुलसी पानी
नाश्ता (08:00-09:00 AM)ओट्स, दलिया, अंडे, पपीता, सेब, ग्रीन टी सबूत अनाज की रोटी या पराठा, आलू की सब्जी या अंडा भुरजी ,केला, आम
मिड मॉर्निंग स्नैक्स (11:00 AM)नारियल पानी, बादाम और छाछ लस्सी या दूध , किशमिश, अखरोट
दोपहर भोजन (01:00-02:00 PM)ब्राउन राइस, मलटीग्रेन रोटी,
दाल या राजमा,
सब्जी ( लौकी, तोरी, परवल )
सफेद चावल, दाल या छोले, ग्रीन सलाद, सब्जी ( गाजर, आलू, बीन्स )
शाम का स्नैक्स (05:00 PM)ग्रीन टी या अदरक वाली हर्बल चाय मूंगफली चिवडा या फ्रूट्स जूस
रात्रि भोजन (08:00-09:00 PM)दलिया, वेज सूप, grilled सब्जी, रात को दूध डॉक्टर के सलाह पर खिचड़ी या हल्का भोजन,
दूध या केला
Healthy Meal 1024x614
Healthy Meal

अंतिम कथन

Thyroid बीमारी का इलाज सिर्फ दवाओ से ही नहीं, बल्कि संतुलित भोजन और योग-व्यायाम से भी नियंत्रित कर सकते हैं | सही Diet, नियमित Exercise, स्ट्रेस पर नियंत्रण और समय पर दवा लेकर आप Thyroid पर नियंत्रण रख सकते हैं | यह बीमारी बिना बताए आती हैं, क्यूंकी शुरू मे इसका पता नहीं चल पता हैं | भले ही यह बीमारी सामान्य लगती हो, लेकिन सही समय पर इलाज इसमे बहुत जरूरी होता हैं | Thyroid Patient हमेशा डॉक्टर से सलाह ले और डॉक्टर के संपर्क मे रहे |

क्या डाइट के द्वारा Thyroid को सही किया जा सकता हैं ?

संतुलित Diet, योगा-व्यायाम , और दवाईयों से आप Thyroid को कंट्रोल कर सकते हैं, लेकिन पूर्णतः ठीक नहीं कर सकते हैं |

Thyroid के रोगी क्या दूध का सेवन कर सकते हैं ?

आप दूध का सेवन हा कर सकते हैं, लेकिन सीमित मात्रा मे |

Thyroid मे आयोडीन का उपभोग कर सकते हैं ?

Thyroid Patient सीमित मात्रा मे आयोडीन का सेवन कर सकते हैं | अगर आप अधिक मात्रा मे आयोडीन का सेवन करते हैं, तो Hyperthyroidism का शिकार हो सकते हैं | वही अगर आप कम मात्रा मे आयोडीन का सेवन करते हैं तो Hypothyroidism का शिकार हो सकते हैं |

थाइरॉइड के रोगी को कौन-कौन से योगा करने चाहिए ?

इस रोग से ग्रसित रोगी को हलासन, सर्वांगसन, मत्स्यासन और कपालभाती करना चाहिए |

Thyroid रोगी को क्या आयुर्वेदिक हर्बल लेने चाहिए ?

हाँ, बिल्कुल Thyroid Patient आयुर्वेदिक हर्बल जैसे- त्रिफला, अश्वगंधा, गिलोई आदि को ले सकते हैं |

7 thoughts on “Thyroid Patient Diet Chart in Hindi || थाइरॉइड रोगियों के लिए Diet चार्ट

  1. Downloaded the 888slotsapp the other day. Pretty convenient for playing on the go. Not the biggest game selection, but it’s a decent way to kill some time. Give the app a download and let me know what you think. More details: 888slotsapp

  2. Downloaded the jiliappcom app and I gotta say, it’s pretty smooth. Easy to find what you’re looking for, and the games load quickly. No annoying lag or glitches so far. Definitely a must-have for mobile gaming! Get the app here: jiliappcom

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *